{"_id":"127-81358","slug":"Sultanpur-81358-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sultanpur
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ चौराहे के पास शनिवार देर रात साइकिल सवार एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धम्मौर थाना क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी रामसजीवन (32) शनिवार को साइकिल से शहर आया था। रात साढ़े 10 बजे वह घर लौट रहा था। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ चौराहे से थोड़ी दूर पहले ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामसजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घायल रामसजीवन को सीएचसी पहुंचाया और परिवारीजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामसजीवन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन