Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र के रायचंदपुर गांव में नलकूप पर सो रहे एक बुजुर्ग की शनिवार देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह नलकूप पर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव निवासी घिसियावन (70) का गांव से कुछ दूर रायचंदपुर में निजी नलकूप है। घिसियावन नलकूप के पास ही छप्पर डालकर रहते थे। रोजाना की तरह शनिवार की रात वे घर पर खाना खाने के बाद नलकूप पर सोने चले गए। रविवार की सुबह घिसियावन घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन नलकूप पर पहुंच गए। नलकूप पर छप्पर के नीचे घिसियावन का लहूलुहान शव पड़ा था। परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। घिसियावन का गला धारदार हथियार से रेता गया था और सिर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत थानाध्यक्ष संतशरण सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे बसंतू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



इनसेट
परिवारीजनों में मचा कोहराम
जयसिंहपुर। विरसिंहपुर गांव निवासी घिसियावन के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। मंगरू बड़ा व बसंतू छोटा बेटा है। दोनों बेटे अपनी मां के साथ विरसिंहपुर गांव में ही रहते हैं। बुजुर्ग पिता की गला रेत कर की गई हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। बसंतू ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed