{"_id":"127-81296","slug":"Sultanpur-81296-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की भिड़ंत में 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक की भिड़ंत में 7 घायल
Sultanpur
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असरोगा गांव के पास शनिवार की दोपहर कैंट डिपो और कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार की दोपहर लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही कैंट डिपो की बस और झारखंड से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे कोयला लदे ट्रक के बीच कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा गांव के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस चालक रणजीत पांडेय (35) निवासी कपूर नरायनपुर जिला बलिया, परिचालक वीरेंद्र कुमार (30) निवासी रामापुर जिला मिर्जापुर, यात्री परवेज आलम (35), फरहा (30) (दंपती) निवासी बंजरेपुर जिला जौनपुर, अफसाना बानो (35) निवासी माहेमऊ थाना जगदीशपुर, अश्विनी कुमार (40) निवासी खुर्द बाजार जिला जौनपुर और ट्रक चालक नसीम खां (45) निवासी बारा थाना डोभी जिला गया बिहार गंभीर रूप से घायल
हो गए।