फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   डिरेलमेंट से रूट डायवर्जन

डिरेलमेंट से रूट डायवर्जन

Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फैजाबाद रेलखंड पर हुए डिरेलमेंट के बाद रेल प्रशासन ने उस रूट की यात्री गाड़ियों को वाया सुल्तानपुर होकर गुजारने का निर्णय लिया है। सोमवार को हुए रूट डायवर्जन से मालगाड़ियों का संचालन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी वाया फैजाबाद रेलखंड पर दून एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर पटरी से उतर गई। दुर्घटना के बाद रूट की गाड़ियां जगह-जगह खड़ी होने पर रेल प्रशासन ने फंसी गाड़ियों को लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर होकर चलाने का निर्णय लिया। नियंत्रण कक्ष से मिले निर्देश के बाद किसान एक्सप्रेस को सबसे पहले सुल्तानपुर होकर रवाना किया गया। परिचालन अधिकारियों को सुल्तानपुर रूट की गाड़ियों को वरीयता के आधार पर चलाने का निर्देश दिया गया है। रूट खाली मिलने पर फैजाबाद रेलखंड की गाड़ियां निकाली जाएंगी। फैजाबाद रूट की ट्रेनें बिना ठहराव के लखनऊ व वाराणसी की तरफ जाएंगी। सुल्तानपुर रूट पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने से मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed