फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रन फॉर यूनिटी में दौड़े सैकड़ों

रन फॉर यूनिटी में दौड़े सैकड़ों

Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में रविवार को जिले के 775 लोग दौड़े। उनमें विद्यार्थियों के साथ भाजपा एवं उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल थे। दौड़ में अव्वल रहने वालों को सम्मानित भी किया गया। भाजपा के लौह संग्रहण समिति की ओर से शहर के पारिजात वृक्ष से दौड़ का शुभारंभ हुआ। धावकों को समाज सेवी करतार केशव यादव व पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के राष्ट्रीय सदस्य हृदयनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में 775 लोग शामिल हुए। दो किमी की दौड़ गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर समाप्त हुई। राष्ट्रीय सदस्य हृदयनाथ सिंह ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए सरदार पटेल ने कई अच्छे कार्य किए। रामनाथ कोबिद, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। उधर अमेठी में सरदार बल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपाइयों ने सड़क पर दौड़ लगाकर घर-घर जाने और मिट्टी व लौह संग्रहण का संकल्प लिया। दौड़ के बाद सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किया गया। भाजपाइयों ने रायबरेली मार्ग स्थित लोदी बाबा मंदिर से मुसाफिरखाना मार्ग पर बाबा बालकदास मंदिर तक दौड़ लगाई। दौड़ में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। उसके बाद हुई सभा में भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष गोविंद नारायन शुक्ल ने कहा कि पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए 565 रियासतों का विलय करवाया था। जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी जवाहर लाल नेहरू ने ली थी जिसमें वे असफल रहे। वही कश्मीर आज देश के लिए नासूर बन गया है। पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहा कि नेहरू की जगह यदि पटेल देश के प्रधानमंत्री बने होते तो देश की इतनी दुर्दशा नहीं होती। पूर्व जिला संयोजक काशी प्रसाद तिवारी ने कश्मीर की समस्या को कांग्रेस की नीतियों की उपज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed