{"_id":"127-71094","slug":"Sultanpur-71094-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से उड़ाए 15 लाख के जेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से उड़ाए 15 लाख के जेवर
Sultanpur
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की बाटा गली में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। चैनल व शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी काटकर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शहर के बीचो-बीच हुई इस घटना से व्यवसाइयों में रोष है। व्यवसाइयों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक घंटा घर इलाके में स्थित बाटा गली में दरियापुर निवासी सर्राफ सुरेश सोनी की दुकान है। रोजाना की तरह गुरुवार की देर शाम सुरेश दुकान बंद करघर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान के बाहर लगे चैनल का ताला तोड़ने के बाद शटर का ताला भी तोड़ दिया। दुकान में घुसे चोर अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब आधा किलो सोने के जेवरात व 15 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह आस-पास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना सुरेश सोनी को दी। सूचना के बाद पहुंचे सुरेश ने दुकान का जायजा लिया तो अलमारी टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था। देखते ही देखते चौक इलाके के व्यवसायी और अन्य दुकानदार वहां पहुंच गए। घटना को लेकर व्यवसाइयों में रोष फैल गया। व्यवसाइयों ने कहा कि पुलिस के गश्त नहीं करने के कारण यह वारदात हुई है। पीड़ित सुरेश सोनी अन्य व्यवसाइयों के साथ कोतवाली नगर पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इस बाबत नगर कोतवाल जितेंद्र गिरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।