{"_id":"127-70810","slug":"Sultanpur-70810-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एग्रो के सेवा अभियंता के खिलाफ होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एग्रो के सेवा अभियंता के खिलाफ होगी कार्रवाई
Sultanpur
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ में बिना अनुमति के इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाने के आरोपी यूपी एग्रो के सेवा अभियंता के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
लंभुआ तहसील के दो गांवों में शासन की रोक के बाद यूपी एग्रो की ओर से 19 इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाए जाने के खुलासे के बाद जिलाधिकारी हरकत में आ गई थीं। उन्होंने सीडीओ को जांच का निर्देश दिया था। सीडीओ ने जांच जिला विकास अधिकारी से करवाई थी। जांच में शासन की रोक के बावजूद इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाने की पुष्टि हुई थी। हैंडपंप लगाने के लिए डीएम से अनुमति भी नहीं ली गई थी। जिला योजना से मनमाने ढंग से हैंडपंप लगाने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्र ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। उनकी संस्तुति पर जिलाधिकारी के. धनलक्ष्मी ने शासन को अर्धशासकीय पत्र लिखा है। प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो को लिखे पत्र में डीएम ने यूपी एग्रो के सेवा अभियंता अवनींद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।