फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   8 लाख का सामान राख, व्यापारी झुलसा

8 लाख का सामान राख, व्यापारी झुलसा

Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
शुकुल बाजार (अमेठी)। बिजली के शार्ट सर्किट से शुक्रवार देर रात लगी आग से कपड़े की एक दुकान राख हो गई। इस हादसे में करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के प्रयास में व्यवसायी भी गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मशक्कत के बावजूद दुकान को बचाया नहीं जा सका। झुलसे व्यवसायी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा शुकुल बाजार कस्बा निवासी प्रदीप कुमार की दुकान दुर्गा सर्राफ एंड साड़ी सेंटर में हुआ। प्रदीप की कस्बे में ही दुकान है। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर प्रदीप घर चले गए। आधी रात के करीब अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही प्रदीप कुमार दुकान पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। वह आग तो नहीं बुझा पाए लेकिन इस दौरान झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा सके लेकिन तब तक साड़ियां, रुई, मोटरसाइकिल समेत दुकान का सारा सामान जल गया। प्रदीप सोने-चांदी के आभूषण दुकान से घर ले जा चुका था जिससे वह बच गए। आग बुझाने में झुलसे व्यवसायी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने सीएचसी, जगदीशपुर रेफर कर दिया। व्यवसायी के मुताबिक आग से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed