{"_id":"127-68187","slug":"Sultanpur-68187-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा अहंकार, फुंका रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा अहंकार, फुंका रावण
Sultanpur
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व रविवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। पुतला दहन के पहले राम-रावण के युद्ध का जुलूस पूरे शहर में घूमा। ओवरब्रिज पर पटाखों की गूंज के बीच रावण का पुतला दहन हुआ। बाद में लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। विजयदशमी का पर्व जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही लोगों के मोबाइल में दशहरे की बधाई संदेश आने शुरू हो गए। बच्चे व बड़े सभी नए परिधानों में सज-धजकर निकले और शहर स्थित रामलीला में मेला का भरपूर लुत्फ उठाया। ओवरब्रिज में रावण का पुतला दहन के साथ पटाखों व श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मेले में हजारों की संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बच्चों में पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आया। देर शाम शहर व ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा महोत्सव की धूम शुरू हो गई।
विज्ञापन