{"_id":"127-68183","slug":"Sultanpur-68183-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता समेत 7 पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता समेत 7 पर हत्या का केस
Sultanpur
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बसपा नेता के समर्थक नरेंद्र की सनसनीखेज तरीके से हुई हत्या में सपा नेता समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस घटना में पुलिस ने सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात ताबड़तोड़ छापामारी की लेकिन रविवार शाम तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे। घटना को लेकर मृतक के परिवारीजन व समर्थकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ व पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की थी। दोस्तपुर बाजार से शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे बसपा नेता राजबाबू उपाध्याय के करीबी अखिलेश तिवारी (28) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बस्ती पहाड़पुर और नरेंद्र तिवारी (40) निवासी पसियापारा थाना दोस्तपुर एक बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में प्रतापपुर बाजार के पास परसवां मोड़ पर तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली लगने से अखिलेश घायल हो गए। नरेंद्र को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। नरेंद्र का शव कुछ देर बाद क्षेत्र के संसारपुर गांव के समीप सड़क किनारे पाया गया था। मौके से अखिलेेश को अस्पताल पहुंचाया गया। उसी दौरान सीएचसी पहुंचे एसओ व पुलिस कर्मियों पर नाराज लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने नरेंद्र के बेटे विकास की तहरीर पर सपा नेता राणा अजीत सिंह निवासी कुंदा भैरवपुर, उपवन सिंह, सुनील सिंह, चंदन सिंह निवासी राहुल नगर थाना दोस्तपुर और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस शनिवार रात ही नामजद आरोपियों की गिफ्तारी के लिए सक्रिय हुई। सीओ जयसिंहपुर कपिल देव सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने सपा नेता व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे लेकिन उनमें कोई भी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन