{"_id":"127-65556","slug":"Sultanpur-65556-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर ट्रैक किनारे फेंका शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर ट्रैक किनारे फेंका शव
Sultanpur
Updated Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया नाले के समीप गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव पाया गया। मृतक का सिर धड़ से 10 मीटर दूर पटरी के दूसरी तरफ झाड़ी में पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ले में गुरुवार सुबह लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के किनारे एक 35 वर्षीय युवक का सिर कटा शव पाया गया। सिर धड़ से करीब 10 फीट दूर रेल पटरी की दूसरी तरफ झाड़ी में मिला। शव मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाते ही नगर कोतवाल जितेंद्र गिरि घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। मृतक नीले रंग की पैंट, स्लेटी शर्ट व काली चप्पल पहने हुए था। शव के पास एक टॉर्च भी मिला है। युवक के चेहरे पर दाढ़ी थी। सिर और धड़ के बीच में एक काला व लाल धागा मिला है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।