{"_id":"127-64048","slug":"Sultanpur-64048-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़
Sultanpur
Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़
गौरीगंज। क्राइम ब्रांच व संग्रामपुर पुलिस की टीम ने अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम दो हिस्ट्रीशीटर समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए बदमाशों को शनिवार सुबह जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार शाम मुखबिर ने पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह को फोन पर संग्रामपुर में एक अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्यों की ओर से लूट व चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त होने की आशंका जताई। एसपी ने सीओ क्राइम दुर्गेश सिंह व एसओ संग्रामपुर संतोष यादव के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी। क्राइम ब्रांच की टीम संग्रामपुर-लोहियानगर मार्ग पर स्थित नरायनपुर गांव के पास डट गई। इसी बीच चार युवक मोटरसाइकिलों से निकले। टीम ने इन्हें पकड़ा तो सभी शातिर बाइक लिफ्टर निकले। इनकी पहचान संग्रामपुर थाने के गांव धौरहरा निवासी हिस्ट्रीशीटर आनंद सिंह उर्फ डीएम, पीपरपुर के गांव नोनरा निवासी अंजनी सिंह और मोहित मिश्र व उपेंद्र मिश्र उर्फ सोनू निवासी गांव नितवारी चतुरपुर थाना तारुन जिला फैजाबाद के रूप में हुई। टीम इनको लेकर संग्रामपुर थाने आई और कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने कई अन्य बाइक लूट व चोरी की घटनाओं में संलिप्तता कबूल ली। इनकी निशानदेही पर संयुक्त टीम ने अमेठी थाने के जगजोतपुर निवासी व हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र सिंह उर्फ भगवान सिंह के यहां छापा मारा तो उसके घर से चोरी की दो बाइक और बरामद हुईं। एक अन्य जगह से भी टीम नेे चोरी की दो बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की।