{"_id":"127-62247","slug":"Sultanpur-62247-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक पर रेप के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक पर रेप के प्रयास का केस दर्ज
Sultanpur
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। विद्यालय की रसोइया के साथ प्रधानाध्यापक ने दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने जब पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लंभुआ थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यादवेंद्र सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि बीते तीन दिसंबर 2012 को विद्यालय की रसोइया को यादवेंद्र सिंह ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। रसोइया ने किसी तरह भाग कर अपनी आबरू बचाई। पीड़िता तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे आहत महिला ने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रधानाध्यापक यादवेंद्र सिंह के खिलाफ रेप के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।