फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   देसी बम फटने से किशोर जख्मी

देसी बम फटने से किशोर जख्मी

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बारी हमीदपुर गांव में चकरोड पर पड़े देसी बम की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाते ही गांव पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बारी हमीदपुर गांव निवासी मो. मोकीम का 12 वर्षीय पुत्र मो. शमीम, हारून का पुत्र सूफियान (14) व इकबाल का पुत्र चांद (13) गुरुवार सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में संपर्क मार्ग पर एक देसी बम पड़ा था। इसी बीच शमीम की ठोकर लगने से बम फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद दोनों बच्चों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल शमीम को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शमीम के घर की तलाशी लेने के बाद घटना स्थल की जांच की। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed