फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में युवक पर बम से हमला

भूमि विवाद में युवक पर बम से हमला

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमि विवाद में दबंगों ने शनिवार सुबह एक युवक पर बम से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के बेनीसांगव पदुमरा निवासी राम परतोष तिवारी के पुत्र सूबेदार तिवारी (25) का गांव के ही उमाशंकर से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह सूबेदार तिवारी और उमाशंकर के बीच एक बार फिर जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान उमाशंकर पक्ष से कई लोग मौके पर पहुंच गए और सूबेदार को घेर कर उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली से सूबेदार बाल-बाल बच गया। इससे झल्लाए उमाशंकर ने अपने साथियों के साथ उस पर बम से हमला कर दिया। बम लगते ही सूबेदार जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूबेदार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही सीओ सिटी वीपी सिंह, एसओ कूरेभार भोलानाथ सरोज फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से बम का नमूना एकत्र कर उसे जांच के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि सूबेदार के भाई विनोद कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने उमाशंकर, रामशब्द, रविशंकर और भोला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed