{"_id":"127-47013","slug":"Sultanpur-47013-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत
Sultanpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन्हौना बाजार में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार डॉक्टर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इंडो-गल्फ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टर की मौत हो गई। गंभीर हालत में तीनों युवकों को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी संतोष पांडेय (36) पुत्र तुलसीराम पांडेय रविवार सुबह पंजाबी कॉलोनी निवासी डॉ. विजय कुमार सिंह (32) पुत्र राजनारायण सिंह की स्विफ्ट कार से इसी मोहल्ले के अजय त्रिपाठी (33) व समीर सिंह (36) के साथ लखनऊ गए थे। चारों देर रात तकरीबन 12 बजे लखनऊ से लौट रहे थे। रास्ते में शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के इन्हौना बाजार में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सड़क पर मुड़ गई। ड्राइविंग कर रहे डॉ. विजय ने उससे बचने का प्रयास किया, लेकिन कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में चारों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को कमरौली थानाक्षेत्र में स्थित इंडो-गल्फ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान डॉ. विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संतोष पांडेय, अजय त्रिपाठी और समीर सिंह को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कमरौली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।