{"_id":"5fa81d118ebc3e9bf1365c61","slug":"94-thousand-quintal-wheat-allocation-for-card-holders-sultanpur-news-lko549282721","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा चार लाख कार्डधारकों के लिए हुआ 94 हजार क्विंटल गेहूं का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा चार लाख कार्डधारकों के लिए हुआ 94 हजार क्विंटल गेहूं का आवंटन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अंत्योदय योजना व पात्र गृहस्थी योजना के 4,39,983 कार्डधारकों के लिए 93,720.75 क्विंटल गेहूं का अतिरिक्त आवंटन जारी किया गया है।
डीएम ने नवंबर माह के लिए अतिरिक्त आवंटन आदेश जारी करते हुए इसे कार्डधारकों में निशुल्क वितरण कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है। डीएम ने वितरण में धांधली होने पर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
अन्त्योदय योजना के तहत जिले में कार्डधारकों की संख्या 80,350 है। इनमें 2,71,481 यूनिट दर्ज है। पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों की संख्या 3,59,633 है। इसमें 16,02,934 यूूनिट शामिल है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-2 के तहत नवंबर माह के लिए 93,720.75 क्विंटल गेहूं का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त हो गया है।
आवंटन मिलने के बाद डीएम रवीश गुप्ता ने जिले के सभी ब्लॉकों के और शहर क्षेत्र के कार्डधारकों में इसे वितरण कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है। अंत्योदय योजना व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को इसे नवंबर माह में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम की दर से निशुल्क वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने गेहूं का वितरण कराने और वितरण स्केल दुकान पर प्रदर्शित कराने का आदेश दिया है। उन्होंने अतिरिक्त निशुल्क गेहूं का डायवर्जन या कालाबाजारी रोकने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को आदेश दिया है। कोटेदारों के वितरण कार्य पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।