{"_id":"59f4cd644f1c1b7a548b99d9","slug":"91509215588-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज से होंगे निकाय चुनाव के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज से होंगे निकाय चुनाव के नामांकन
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशी आज से दाखिल करेंगे पर्चा
गौरीगंज। निकाय चुनाव के पहले चरण में शामिल जिले की दो नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया रविवार सुबह 11 बजे से संबंधित तहसीलों में शुरू होगी। नामांकन के लिए तहसीलों में वार्ड वार अलग-अलग आरओ कक्ष बनाए गए हैं। नामांकन के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन कक्षों से प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ को 200 मीटर दूर रोकने का आदेश दिया गया है।
जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज और जायस तथा नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना को राज्य निर्वाचन आयोग से घोषित चुनाव कार्यक्रम के पहले चरण में शामिल किया गया है। इन निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद के दावेदार रविवार से अपने नामांकन पत्र संबंधित तहसील में अध्यक्ष व वार्डवार बनाए गए अलग-अलग कक्षों में जमा कर सकेंगे। आरओ के समक्ष नामांकन पत्र जमा करने का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। नामांकन प्रक्रिया छह नवंबर तक चलेगी।
वार्डवार कक्षों में नामांकन पत्रों की जांच सात नवंबर को होगी। नौ नवंबर को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नामांकन कक्षों के अंदर भीड़ न पहुंच सके इसके लिए कक्ष में प्रत्याशियों केे साथ आने वाले वाहनों और उनके समर्थकों को सभी तहसील परिसर से 200 मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा। नामांकन कक्षों में उम्मीदवार के साथ सिर्फ चार लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
नामित किए गए आरओ
जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव के लिए आरओ व एआरओ नामित किए हैं। नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम गौरीगंज मोतीलाल यादव, वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए एक्सईएन नलकूप, वार्ड संख्या छह से दस तक के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, वार्ड संख्या 11-15 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी, वार्ड संख्या-16-20 तक के लिए बीडीओ गौरीगंज तथा वार्ड संख्या 21-25 तक के लिए तहसीलदार गौरीगंज को रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम तिलोई, वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए अपर मुख्य अधिकारी, वार्ड संख्या छह से दस तक के लिए डीएसटीओ, वार्ड संख्या 11-15 तक के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुंशीगंज, वार्ड संख्या 16-20 तक के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुसाफिरखाना तथा वार्ड संख्या-21-25 के लिए तहसीलदार तिलोई व नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम मुसाफिरखाना तथा वार्ड संख्या एक से दस तक के लिए एक्सईएन जलनिगम तथा नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम अमेठी और सदस्य पद के सभी एक से 12 वार्ड के लिए एक्सईएन शारदा सहायक खंड-41 को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया है।