फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

15 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 16 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
15 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
सुल्तानपुर। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर 15 अक्तूबर को टीईटी परीक्षा होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची पर मुहर लगाते हुए सूचना शासन को भेजी है। परीक्षा में लगभग आठ हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जिले में पिछली बार प्राथमिक स्तर पर 3768 एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर 6433 परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी कर 7720 के स्थान पर लगभग आठ हजार परीक्षार्थियों के लिए 15 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


टीईटी परीक्षा के लिए जो राजकीय एवं सहायता प्राप्त केंद्र निर्धारित हुए हैं, उनमें कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, राणा प्रताप पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, कमलाकर इंटर कॉलेज लोहरामऊ, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, रामकली बालिका इंटर कॉलेज, श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भदैंया, जनता इंटर कॉलेज कूरेभार, श्रीचंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज एवं रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर न्यूनतम 500 परीक्षार्थियों को आवंटित किया जाएगा। संख्या बढ़ने पर केंद्रों की क्षमता के अनुसार परीक्षार्थी आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed