{"_id":"595681264f1c1b54738b47a0","slug":"91498841382-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेकंड लीड
रास्ते से खींचकर किशोरी के
साथ गैंगरेप, गांव में तनाव
क्रासर
बेहोशी की हालत में गांव के बाहर गड्ढे में मिली
मां ने कोतवाली में दी तहरीर, फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। खेत जा रही किशोरी को रास्ते से खींचकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवारीजन किशोरी की तलाश कर रहे थे कि शुक्रवार की भोर वह गांव के बाहर गड्ढे में बेहोशी की हालत में पाई गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। किशोरी के साथ गैंगरेप से गांव में तनाव व्याप्त है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपनी छोटी बहन के साथ चारपाई पर लेटी थी। देर रात करीब एक बजे छोटी बहन की नींद खुली तो बड़ी बहन चारपाई से गायब थी। परिवारीजन किशोरी को ढूंढ ही रहे थे कि उसके भाई के मोबाइल पर तीन बजे अल्ताफ नाम के एक युवक ने फोन किया कि तुम्हारी बहन पुलिया के पास पड़ी है, जाओ उसे ले आओ। यह सुनते ही किशोरी की मां को कुछ शक हुआ और वह गांव के ही साहिल पुत्र अजमेर के पास पहुंची, जहां पर अल्ताफ पुत्र असलम निवासी कस्तूरीपुर बदलापुर जिला जौनपुर भी मौजूद था। दोनों ने कहा कि अब तक तो किशोरी की मौत हो चुकी होगी। यह सुनते ही परिवारीजन सन्न रह गए। वे किशोरी की तलाश में जुट गए। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे किशोरी गांव के बाहर स्थित एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में अस्त-व्यस्त हालत में पाई गई। परिवारीजन किशोरी को उठाकर घर पहुंचे, जहां होश में आने पर उसने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की। किशोरी ने बताया कि वह खेत जा रही थी तभी साहिल और उसके मौसेरे भाई अल्ताफ ने रास्ते से खींचकर उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। किशोरी के साथ हुए सामू्िहक दुष्कर्म से गांव में तनाव व्याप्त है। कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
इनसेट
केस दर्जकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार: एएसपी
सुल्तानपुर। एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। गैंगरेप में शामिल साहिल और अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।