फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लूट-1

लूट-1

Thu, 29 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
लूट-1
युवक की पिटाई कर बैग लूटा
विज्ञापन

झाड़ी में मिला बैग, एटीएम कार्ड गायब
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। एक कंपनी के एजेंट से बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के जोर पर बैग लूट लिया। विरोध पर युवकों ने बट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि बैग में सिर्फ एटीएम व कागजात ही थे।

कूरेभार थाना क्षेत्र के मुसहर नचना निवासी जय प्रताप यादव पुत्र श्री पति यादव एक कंपनी में एजेंट हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे जय प्रताप सुल्तानपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मुजेश गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवर टेक करके रोक लिया। जय प्रताप जब तक कुछ भी समझ पाते दो युवकों ने तमंचा के बल पर बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार की सुबह लूटी गई बैग बाबूगंज नहर के पास पाई गई। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में सिर्फ कागजात व एटीएम कार्ड था। एटीएम कार्ड बैग से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed