फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   8457 students skipped the UP Board exams in four days

Sultanpur News: चार दिन में 8457 ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Sat, 21 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
8457 students skipped the UP Board exams in four days
कुड़वार में एक केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं। संवाद
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले ही चार दिनों में जिले से 8457 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। लगातार बढ़ रही विद्यार्थियों की अनुपस्थिति ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसमें हाईस्कूल के 4339 और इंटरमीडिएट के 4118 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

18 फरवरी को हाईस्कूल के 1464 और इंटरमीडिएट के 1771 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 19 फरवरी को हाईस्कूल की परीक्षा नहीं थी, जबकि इंटर के 516 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। 20 फरवरी को हाईस्कूल के 2170 व इंटर के 1437 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। 21 फरवरी को हाईस्कूल के 705 और इंटर के 394 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि, शनिवार को हाईस्कूल गृहविज्ञान का पेपर आसान रहा। परीक्षार्थियों ने इसे मेरिट के लिहाज से फायदेमंद बताया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास का प्रश्नपत्र भी सामान्य स्तर का रहा। निशा विश्वकर्मा ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न में सुमेलित कीजिए वाला सवाल थोड़ा सोचने पर मजबूर करने वाला था, लेकिन बाकी प्रश्न सरल थे। अनन्या राय ने कहा कि भक्ति परंपरा की सगुण और निर्गुण शाखा पर प्रश्न पहले से तैयार था, इसलिए आसानी हुई। दीप्ति वर्मा ने बताया कि मानचित्र संबंधी प्रश्न अपेक्षा के अनुरूप थे। सृष्टि के अनुसार अलवार तथा नयनार संतों पर प्रश्न थोड़ा कठिन लगा, शेष प्रश्न सहज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed