{"_id":"605241ec8ebc3e59274e089f","slug":"83000-copies-reached-sultanpur-for-board-examination-sultanpur-news-lko570067616","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचीं 83000 कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचीं 83000 कॉपियां
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप बुधवार को जीआईसी पहुंची। बोर्ड के निर्देश पर इंटरमीडिएट की 83,000 कॉपियां स्टोर रूम में रखवाई गईं। इसके पहले स्टोर रूम में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया।
जिले के 120 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आगामी 24 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को जीआईसी से आवंटित किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी में बुधवार को 83,000 कॉपियों की पहली खेप पहुंचीं।
नकल विहीन परीक्षा के उद्देश्य से बोर्ड की तरफ से सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर अलग-अलग कोड अंकित हैं। जल्द ही हाईस्कूल परीक्षा की कॉपियां भी जिले में पहुंचेंगी। परीक्षा के दौरान पेज बदले जाने की संभावना के चलते इस बार पिन की जगह कॉपियों को धागे से सिला गया है।
विज्ञापन
केंद्र बनाए गए माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2646 परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। जहां दो-दो की संख्या के हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। वहीं 529 अवमोचक (रिलीवर) व आंतरिक सचल दल में भी 360 शिक्षकों को रखे जाने की व्यवस्था की गई है।
बोर्ड परीक्षा में इस बार 79,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थी 22,647 बालक व 20,540 बालिका समेत कुल 43,187 परीक्षार्थी हैं। वहीं, व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 210 बालक व 27 बालिका समेत 237 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इंटरमीडिएट में संस्थागत 17,494 बालक व 17,567 छात्राओं समेत कुल 35,061 अभ्यर्थियों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 643 बालक व 241 बालिका सहित कुल 884 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
प्रयुक्त होंगी 4,03,071 कॉपियां
जिले में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 4,03,071 उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग में लाई जाएंगी। हाईस्कूल के लिए 2,29,265 उत्तर पुस्तिका आनी है। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए 1,73,806 कॉपियां आवंटित की जाएंगी। अभी तक इंटरमीडिएट की 83,000 कॉपियां आवंटित हुई हैं।
केंद्र व्यवस्थापक ले जाएंगे कॉपियां
केंद्र व्यवस्थापकों को जीआइसी से कॉपियां वितरित की जाएंगी। छात्र संख्या की सूची सौंपने के बाद बाकायदा हस्ताक्षर करने के बाद ही उन्हें कॉपियां सौंपी जाएंगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कॉपियों के वितरण का काम अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि कॉपियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। दीमक से सुरक्षित रखने के लिए दवा का छिड़काव कराया गया है।