{"_id":"599f06744f1c1b7b0b8b47cd","slug":"81503594100-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ कोतवाली देहात लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ कोतवाली देहात लाइन हाजिर
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसओ कोतवाली देहात लाइन हाजिर
अपहृत किशोरी की तलाश न कर पाने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। अपहृत किशोरी की तलाश न कर पाने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने एसओ कोतवाली देहात को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल अभी किसी अन्य को थाने का चार्ज नहीं सौंपा गया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी करीब 20 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी। पूरे मामले की मॉनीटरिंग खुद एसपी अमित वर्मा कर रहे थे। एसपी ने जल्द से जल्द किशोरी को बरामद करने के लिए एसओ कोतवाली देहात नंद कुमार तिवारी को आदेश दिया था। एसपी के आदेश के बावजूद एसओ किशोरी की तलाश नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक/एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने एसओ नंद कुमार तिवारी को शिथिलता बरतने का आरोपी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया।