{"_id":"5978d2464f1c1b167e8b47c9","slug":"81501090374-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजित शिक्षिका को सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजित शिक्षिका को सदमा
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/अमेठी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से समायोजन निरस्त होने का आदेश पता लगने के बाद एक समायोजित शिक्षिका को सदमा लग गया। परिवारीजनों के मुताबिक सदमे से उसे हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले बुखार होने पर एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।
स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्रथम में तैनात समायोजित शिक्षिका सरोजनी देवी (40) को रविवार से बुखार आ रहा था। सोमवार को अवकाश लेने के बाद वह मंगलवार को पति कैलाशनाथ शुक्ल के साथ मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल गई थीं।
वहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया था। मंगलवार देर शाम सरोजनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पर हुआ समायोजन निरस्त करने की जानकारी मिली। सरोजनी के पति ने बताया कि यह खबर मिलते ही उसे हार्टअटैक पड़ गया।
विज्ञापन
चिकित्सक उन्हें सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश में जुटे ही थे कि बुधवार सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। संग्रामपुर ब्लॉक के तिवारीपुर मजरे करनाईपुर की रहने वाली सरोजनी देवी एक जुलाई 2007 को प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्रथम में बतौर शिक्षामित्र तैनात हुई थी।
दूरस्थ शिक्षा विधि से बीटीसी करने व शासन के आदेश पर सरोजनी का समायोजन द्वितीय बैच में 30 अप्रैल 2015 को पीएस तिवारीपुर प्रथम में ही सहायक अध्यापक पद पर हुआ था।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संग्रामपुर। सरोजनी के परिवार में ससुर व सास के अलावा पति कैलाशनाथ शुक्ल, पुत्र आशुतोष (15) व अभिनव (12) हैं। पति अमेठी तहसील में वकालत करते हैं। बड़ा पुत्र शिवप्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व छोटा कक्षा सात का छात्र है। सरोजनी की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल
संग्रामपुर। संगठन से जुड़ी समायोजित शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही समायोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अर्चना शुक्ला व कोषाध्यक्ष रत्नाकर त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सरोजनी के घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।