फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एक ही रात में दो घरों में चोरी

एक ही रात में दो घरों में चोरी

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो घरों में चोरी
दो घरों से 29 लाख की चोरी
विज्ञापन

क्रासर
कोतवाली क्षेत्र के गांव ककवा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-33,34
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पंडित भवानदीन मजरे ककवा में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब आठ लाख नकदी व 29 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह सोकर उठने के बाद परिवारीजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पंडित भवानदीन मजरे ककवा निवासी राधेश्याम तिवारी आरआरपीजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सोमवार रात परिवारीजन खाना खाने के बाद नीचे हॉल में सो गए। रात में चोर छत के रास्ते लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने अंदर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर नकदी सहित आभूषण व अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब सात लाख रुपये नकद व 24 लाख के आभूषण ले गए हैं। इसी रात पड़ोसी देव नारायण तिवारी के घर पिछले हिस्से से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये नकद एवं करीब पांच लाख के आभूषण सहित अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो सभी कमरों में बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जटाशंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक राम औतार फोर्स के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राम औतार ने केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed