फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बिना सूचना निरस्त रही अप पंजाब मेल

बिना सूचना निरस्त रही अप पंजाब मेल

Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बिना सूचना निरस्त रही अप पंजाब मेल
पंजाब मेल निरस्त होने से यात्री परेशान
विज्ञापन

कल निरस्त रहेगी डाउन पंजाब मेल
समय से संचालन के लिए निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक से प्रतिदिन गुजरने वाली अप व डाउन पंजाब मेल को समय से संचालित कराने के लिए रेल विभाग ने अचानक शनिवार को अप पंजाब मेल व सोमवार को डाउन मेल निरस्त करने का निर्णय ले लिया। अप ट्रेन अचानक निरस्त होने से शनिवार को अमृतसर की ओर यात्रा करने के लिए आरक्षित टिकट के साथ साधारण टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा से चलकर अमृतसर व अमृतसर से चलकर हावड़ा तक जाने वाली अप व डाउन पंजाब मेल बीते कई दिनों से काफी विलंब से चल रही है। ट्रेन के विलंब चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस परेशानी को दूर करने के लिए रेल विभाग ने शनिवार को अचानक हावड़ा से चलकर अमृतसर तक जाने वाली अप पंजाब मेल को निरस्त कर दिया। जारी आदेश में डाउन पंजाब मेल को सोमवार को निरस्त करने की बात कही गई है। अप ट्रेन के अचानक निरस्त होने से शनिवार को आरक्षित व साधारण टिकट पर यात्रा करने वालों को रेलवे स्टेशन से वापस होना पड़ा। स्टेशन मास्टर पंकज सिंह ने शनिवार को अप पंजाब मेल के निरस्त होने के पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को डाउन पंजाब मेल निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


आज निरस्त रहेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर रायबरेली व सुरियावां के पास गेट संख्या-59 व 162 को दुरुस्त करवाने के लिए रेल विभाग ने रविवार को रायबरेली से जौनपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अप व डाउन, वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली बीपीएल पैसेंजर अप व डाउन तथा प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन अप व डाउन का संचालन निरस्त किया है। वहीं, वाराणसी से देहरादून जाने वाली अप जनता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को निर्धारित समय से 50 मिनट देर से चलेगी। सोमवार से इसका संचालन पूर्ववत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तीन ट्रेनों का रहेगा रूट परिवर्तित
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर रायबरेली व सुरियावां के पास गेट संख्या-59 व 162 को दुरुस्त करवाने के लिए रेल विभाग के आदेश पर रविवार को हावड़ा से अमृतसर के बीच चलने वाली पंजाब मेल अप व डाउन तथा आनंद बिहार से मालदा टाउन के बीच चलने वाली डाउन मरुधर एक्सप्रेस का संचालन वाया सुल्तानपुर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed