फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   800 Consumers Booked, Yet Did Not Receive Cylinders

Sultanpur News: 800 उपभोक्ताओं की बुकिंग, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर

Sun, 26 Apr 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
800 Consumers Booked, Yet Did Not Receive Cylinders
जयसिंहपुर। गोशैसिंहपुर (कनकपुर) स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह से सिलिंडर के लिए लोगों की लाइन लग गई। 500 से अधिक लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से लाइन लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी संचालक ने बताया कि करीब 800 सिलिंडर की बुकिंग थी, लेकिन लोड नहीं आने से वितरण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


शनिवार को गैस एजेंसी पर पहुंचे विकास ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन हर बार ओटीपी बताने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाता है। लाइन में लगी सैलखा निवासी शबनम ने बताया कि मजदूरी छोड़कर गैस लेने आए हैं, अभी तक नंबर नहीं आया।
विज्ञापन

आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य के नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
एजेंसी संचालक मनीष ने बताया कि 800 सिलिंडर की बुकिंग की गई है, शनिवार को 352 सिलिंडर का लोड आना था, लेकिन प्लांट से लोड नहीं पहुंच सका है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। कहीं कोई समस्या हो तो उपभोक्ता 9120098526 नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed