{"_id":"591345094f1c1b3b5485388d","slug":"80-atm-out-of-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 एटीएम कैशलेस, दिनभर लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 एटीएम कैशलेस, दिनभर लंबी कतारें
Amarujala Bureau
Updated Wed, 10 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
नकदी के लिए संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से एटीएम पर कैश लोड करने वाली एजेंसियों को करेंसी चेस्ट न मिल पाने से धन की निकासी का संकट बना हुआ है। करेंसी चेस्ट न मिलने से अधिकतर एटीएम कैशलेस हो गए हैं। बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश पर बैंक शाखाएं बंद रहीं। कैश के अभाव में एटीएम ने भी निराश किया। जिले में स्थापित 116 में 80 एटीएम कैशलेस रहे। कुछ ही एटीएम पर कार्डधारकों की लंबी कतार दिन भर लगी रही।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से बैंकों में सप्लाई बहाल कर दी गई, लेकिन एटीएम पर कैश लोड करने वाली एजेंसियों को अभी भी जरूरत के हिसाब से करेंसी चेस्ट नहीं मिल पा रहा है। एटीएम पर कैश लोड नहीं होने से लोगों को जरूरत के समय पैसा नहीं मिल पा रहा है। खास तौर पर छुट्टी के समय अधिकतर एटीएम कैशलेस रहते हैं। बैंक अधिकारियों की मानें तो एटीएम की व्यवस्था अब तक सही नहीं हुई है।
विज्ञापन
मुख्यालय से एजेंसियों को करेंसी देने में समस्या बनी हुई है। इस कारण एटीएम पर कैश लोड नहीं हो पा रहा है। बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के चलते जिले की सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं। ऐसे में धन निकासी करने के लिए लोगों को एटीएम की ओर रुख करना पड़ा। एटीएम पर भी कैश का संकट बना रहा। गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई, रोडवेज के निकट स्थित एचडीएफसी पर ही लोगों को कैश मिल सका। इसके अलावा बस स्टेशन पर स्थित एसबीआई, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, बॉब समेत अन्य बैंकों के एटीएम के शटर कैश न होने के कारण दिनभर गिर रहे। लोगों को धन निकासी के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी। बुधवार को जिले के 116 एटीएम में करीब 80 एटीएम पर कैश नहीं मिला।
विज्ञापन