{"_id":"594018228664198e5d8b4775","slug":"8-substations-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में पूरा होगा आठ उपकेंद्रों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में पूरा होगा आठ उपकेंद्रों का निर्माण
Amarujala Bureau
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले आठ विद्युत उपकेंद्रों के प्रस्तावित निर्माण कार्य की प्रगति की मंगलवार को डीएम हरेेंद्रवीर सिंह ने समीक्षा की। डीएम ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सितंबर माह तक पूर्ण हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला विद्युत समिति की बैठक में डीएम ने बताया कि आठ विद्युत उपकेंद्रों में से भदैंया, इसौली, शंकरगढ़, असरोगा एवं सिरवारा रोड का कार्य प्रारंभ हो चुका है। रामनगर, भाईं, मोतिगरपुर उपकेंद्रों के ले आउट का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के अंतर्गत क्लस्टर एक व क्लस्टर दो के तहत 453 ग्रामों के 772 मजरों का विद्युतीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
सभी आठ उपकेंद्रों का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा हो जाना चाहिए। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि टाउन एरिया में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम स्वीकृत की गई है। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित मल्हीपुर ग्राम को भी विद्युतीकरण के कार्य में शामिल किया जाय।
विज्ञापन
बैठक में कादीपुर विधायक राजेश गौतम, सुल्तानपुर विधायक प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि राजपूत लाखन सिंह, रन बहादुर सिंह, लंभुआ विधायक प्रतिनिधि शिवाकांत मिश्र, अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम बाल कृष्ण प्रजापति मौजूद रहे।