{"_id":"59c2a2bf4f1c1b8b688b5a74","slug":"71505927871-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर आसमान में छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर आसमान में छाए रहे बादल
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिन भर आसमान में छाए रहे बादल
क्रासर-
बूंदाबांदी होने से गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज से दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कई बार बूंदाबांदी होने और आसमान में छाए बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में बादल रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है।
बुधवार को सुबह के समय से ही मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम के बदले रुख से आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर के समय बूंदाबांदी होने से मौसम खुशनुमा हो गया। दिन भर के दौरान कई बार बूंदाबांदी होने से किसानों में बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई है। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता 91-62 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 2.7 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।