{"_id":"59bd642e4f1c1b9c688b4f68","slug":"71505584174-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजी की छात्रा को स्कूल में बंदकर चैनल पर लगा दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजी की छात्रा को स्कूल में बंदकर चैनल पर लगा दिया ताला
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। शनिवार को केजी की एक छात्रा को स्कूल के कर्मी अंदर ही बंद करके चले गए।
छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे, जहां छात्रा क्लास रूम में चिल्ला रही थी। सूचना के बाद पहुंची प्रंसिपल ने चैनल का ताला खुलवाया।
इस बीच करीब ढाई घंटे तक बच्ची स्कूल में कैद रही। परिवारीजनों ने मामले की सूचना बीएसए के साथ पुलिस को दी है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज कस्बे में रमा एकेडमी है।
विज्ञापन
स्कूल में अभियाकलां के झलियाहवा निवासी राम नरेश की पांच वर्षीय बेटी अंशिका केजी की छात्रा है। रोज की तरफ शनिवार सुबह स्कूल बस से पढ़ने के लिए अन्य बच्चों के साथ गई थी।
दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर स्कूल बस गांव पहुंची तो अंशिका बस में नहीं मिली।
अंशिका के बाबा राम प्रसाद ने ड्राइवर गंगा प्रसाद से पूछा तो उसने कहा, अंशिका आज स्कूल गई ही नहीं थी। राम प्रसाद घर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से अंशिका के बारे में पूछा तो पता चला कि उसकी मां उसे बस पर बैठाकर आई थी।
इस बीच परिवारीजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल, ड्राइवर को फोन मिलाना शुरू कर दिया। घर के ही दो युवक बाइक लेकर स्कूल पहुंच गए।
स्कूल में दूसरे तल पर स्थित एक कमरे में बच्ची के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। प्रिंसिपल नीतू सिंह ने मुख्य गेट पर लगे चैनल का ताला खुलवाया तो बच्ची बाहर निकली।
बच्ची ने बताया कि वह क्लास रूम में सो गई थी। जब आंख खुली तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। इस दौरान बच्ची के परिवारीजनों ने इसकी सूचना बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात भूपेंद्र सिंह को दी।
प्रिसिंपल को लगाई फटकार
कोतवाली देहात थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना पर वे स्कूल गए थे। प्रिंसिपल को डांटा है। फिलहाल परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
रद होगी मान्यता : बीईओ
भदैंया के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। स्कूल की मान्यता रद करने की कार्रवाई की जाएगी।