फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सभासदों ने छठवें दिन भी जारी रखा धरना-प्रदर्शन

सभासदों ने छठवें दिन भी जारी रखा धरना-प्रदर्शन

Wed, 16 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सभासदों ने छठवें दिन भी जारी रखा धरना-प्रदर्शन
सभासदों ने जारी रखा धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन


फोटो संख्या-49
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय के संचालन की मांग को लेकर सभासदों व अन्य संगठनों की ओर से बुधवार को छठवें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के संचालन समेत पांच सूत्री मांगों के निराकरण न होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।

बुधवार को छठवें दिन नगर पालिका परिषद के गेट के निकट सभासदों समेत अन्य संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से संचालित अस्पताल को षडयंत्र के तहत बंद करवा दिया गया। निरालानगर की सभासद शशि तिवारी ने कहा कि उनके वार्ड की दो प्रमुख सड़कों का जीणोद्धार करवाने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि अभी तक नगर पालिका की ओर से सड़क के जीर्णोद्धार की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। इस मौके पर मो. युनूस, शोहरतअली, सुधीर तिवारी, पूर्व सभासद संजय कप्तान, महमूद खान, अमोल बाजपेई, मोहर्रम अली, शोहरत अली, रेनू सिंह समेत अन्य कई लोग शामिल रहे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed