{"_id":"595bc7454f1c1b5b338b4b6c","slug":"71499187013-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में पलटा ट्रक, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में पलटा ट्रक, खलासी की मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्ड में पलटा ट्रक, खलासी की मौत
क्रासर
मौके से भाग निकला ट्रक चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीगंज की ओर से आ रहा एक ट्रक मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस दुर्घटना मेें खलासी की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
स्थानीय थाने के गांव दौलतपुर मजरे ऐंधी निवासी साबिर अली का 23 वर्षीय पुत्र तौसीफ अहमद इसी थाना क्षेत्र के गांव मेड़ई का पुरवा निवासी रज्जू की ट्रक पर बतौर खलासी काम करता था। मंगलवार सुबह चालक व खलासी ट्रक लेकर गौरीगंज आ रहे थे। सुबह करीब पांच बजे ट्रक बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एसजेएस स्कूल के पास पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जब तक तासीफ को बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तौसीफ को जिला अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ आरपी शाही ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।