{"_id":"594803834f1c1b75408b45ec","slug":"71497891715-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोबोटिक्स व ई-बैंकिंग पर रखे विचार
फोटो संख्या-46
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एंव सामाजिक संस्थान में सोमवार को तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने सेमिनार में नैनो टेक्नोलॉजी, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ई-बैंकिंग, जनरेशन ऑफ कंप्यूटर्स तथा आई फोन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
सोमवार से केएनआईपीएसएस में आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ. सुुशील सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2015 को भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी। इसके अच्छे परिणाम भी मिले हैं। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता फैजी अख्तर ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस सेमिनार में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारियां विशेषज्ञों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी। अंतिम दिन चयनित छात्रों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रशिक्षक आजाद अहमद खान, समीर गौड़, हर्षिता तिवारी, दिशा जायसवाल समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।