फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रदर्शन

प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
बिजली की अंधाधुंध
विज्ञापन

कटौती पर बिफरी आप
क्रासर
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बिजली की अंधाधुंध कटौती के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन दिया। कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिला संयोजक शोहरत अली के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने शहर व ग्रामीणांचल की बदहाल विद्युत आपूर्ति का मुद्दा उठाया। कहा कि शासन स्तर से शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण अंचल में साढ़े 18 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने का फरमान है। भीषण गर्मी में रमजान का पाक महीना चल रहा है। बिजली नहीं मिलने से रोजेदारों को परेशानी हो रही है। बिजली कटौती से पूरे शहर में त्राहि-त्राहि मची है। दरियापुर फीडर पर पावर कॉर्पोरेशन ने जान-बूझकर अधिक लोड बढ़ा दिया है। इससे हर आधे घंटे में लाइट गुल हो जाती है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों का भी है। संगठन संयोजक शेरबहादुर सिंह ने कहा कि असरोगा फीडर पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।जिला सचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि रमजान के पाक महीने में नगर पालिका की ओर से रोजेदारों को शुद्घ पेयजल आपूर्ति का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। बैठक के अंत में आप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन को बिजली की समसयाओं से संबंधित तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed