फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   70 ATMs empty

116 एटीएम में 70 खाली

Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
70 ATMs empty
आरबीआई की ओर से बैंक शाखाओं को करेंसी चेस्ट न मिलने से भुगतान के लिए समस्या खड़ी हो गई है। जिले की अधिकतर बैंक शाखाओं में पिछले कुछ दिनों से खाताधारकों को बड़ा भुगतान करने से बैंक के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिले के 116 एटीएम में 70 खाली रहे। बैंक अधिकारियों की मानें तो आरबीआई मुख्यालय से करेंसी चेस्ट बैंक ब्रांचों की जरूरत के मुताबिक नहीं दिया जा रहा है। दो-तीन दिन के अंतराल पर भी करेंसी चेस्ट नहीं मिलने से बैंक अधिकारी चालू खाताधारकों व सहयोगी शाखाओं से करेंसी लेकर किसी तरह से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले की 196 बैंक शाखाओं में करीब 100 शाखाओं में खाताधारकों को सीमित भुगतान देकर काम चलाया गया। बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसियों को भी कैश नहीं मिल रहा है। इस वजह से एटीएम कैशलेस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शहर के बस स्टेशन स्थित इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, एसबीआई समेत अन्य कई एटीएम कैशलेस रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में कूरेभार, हलियापुर, बल्दीराय, मोतिगरपुर, बरौंसा, कादीपुर, अखंडनगर, लंभुआ समेत कई स्थानों के एटीएम पर कैश नहीं मिल सका।

करीब तीन माह पूर्व आरबीआई ने 15 दिनों के लिए बैंक शाखाओं को करेंसी चेस्ट देने से हाथ खड़ा कर दिया था। ऐसे में बैंक शाखाओं व एटीएम पर नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर बैंक शाखाओं को करेंसी चेस्ट आपूर्ति के मुताबिक नहीं मिल पा रही है।

ऐसे में बैंक अधिकारियों के समक्ष खाताधारकों को भुगतान देने में समस्या खड़ी हो गई है। बैंक अधिकारियों ने सभी खाताधारकों को भुगतान देने की व्यवस्था में भी अब परिवर्तन कर दिया है। बड़े खाताधारकों को भुगतान देने में बैंक की ओर शर्तें रख दी गई हैं।

एसबीआई ने बाहरी शाखा के समस्त खाताधारकों को भुगतान देने पर रोक लगा दी है। बैंक आफ बड़ौदा ने बाहरी खाताधारकों को भुगतान देने की अधिकतम सीमा 20 हजार रुपये निर्धारित कर दी है।

सूत्रों की मानें तो आरबीआई से करेंसी चेस्ट मिलने में दो -तीन दिन से अधिक का वक्त लग रहा है। इस वजह सें भुगतान में समस्या आ रही है। शीर्ष बैंकों के अलावा छोटी शाखाओं को भी करेंसी चेस्ट न मिलने से भुगतान देने में बाधा खड़ी हो रही है।

एक शीर्ष बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि आरबीआई ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कदम उठाया है। भुगतान के लिए चालू खाताधारकों व सहयोगी शाखाओं का सहयोग लेना पड़ रहा है।             

ग्रामीण बैंकों में भी किल्लत            
जिले में विभिन्न बैंकों की 196 शाखाएं स्थापित हैं। इसमें 154 ग्रामीण व 37 शहरी व तीन अर्द्धशहरी शाखाएं हैं। इनमें सर्वाधिक शाखाएं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की हैं। जिले में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 79 शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थिति यह है कि बैंकों की ओर से खाताधारकों को एक बार में अधिकतम 10 से 20 हजार तक का ही भुगतान किया जा रहा है। यह शहरी क्षेत्र का हाल है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय से कैश न मिलने की वजह से ग्रामीण अंचल की बैंक शाखाओं में 10 से 15 हजार का अधिकतम भुगतान एक दिन में दिया जा रहा है। शनिवार को भी बैंक शाखाओं में खाताधारकों की लंबी कतार धन निकालने के लिए लगी रही। एसबीआई, बीओबी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक समेत करीब 100 बैंक शाखाओं में भुगतान की समस्या रही।             


जल्द सुधार के आसार : एलडीएम             
लीड बैंक मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने बैंकों को करेंसी चेस्ट न मिलने की बात को खारिज किया। उन्होंने बताया कि कैश मिल रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर समस्या है। भुगतान की व्यवस्था में कुछ शाखाओं में परिवर्तन किया गया है, जल्द ही हालात में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed