फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   69 ATMs empty on Dhanteras

धनतेरस पर 69 एटीएम खाली, भटके लोग

Thu, 12 Nov 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
69 ATMs empty on Dhanteras
सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को एसबीआई के एटीएम पर लगी कतार। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। दीपावली के पहले ही शहर समेत ग्रामीण इलाकों के अधिकतर एटीएम कैशलेस हो गए हैं। त्योहार की वजह से बृहस्पतिवार को बैंकों में भारी भीड़ रही। रुपये के लिए एटीएम जाने वाले अधिकतर लोगों को निराशा हाथ लगी। जिले में 138 में से 69 एटीएम कैशलेस रहे। जिन एटीएम में पैसे रहे, वहां लोगों की लंबी कतार लगी रही। शनिवार से लगातार तीन दिनों तक होने वाली दीपावली की छुट्टियों की वजह से लोगों को कैश के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस बार दीपावली के पर्व पर बैंकों में तीन दिन का अवकाश रहेगा। शुक्रवार को बैंक शाखाएं खुलेंगी। शनिवार को दीपावली और रविवार को सामान्य अवकाश रहेगा। सोमवार को भैया दूज का अवकाश रहेगा। इस तरह शनिवार से लगातार तीन दिन जिले की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने पैसे निकालने के लिए बैंक व एटीएम के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। दीपावली के अवकाश के दो दिन पहले बृहस्पतिवार को बैंकों व एटीएम पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

एसबीआई, बीओबी, पीएनबी, केनरा समेत अन्य कई बैंकों में सुबह से ही खाताधारक पैसा निकालने के लिए कतार लगाए रहे। बैंकों में कैश मिला लेकिन एटीएम कैशलेस रहे। बस स्टेशन के पास ही इंडियन बैंक का एटीएम कई दिनों से खाली चल रहा है। इसके अलावा चौक में आईसीआईसीआई, बस स्टेशन स्थित एचडीएफसी, विकास भवन स्थित बॉब के एटीएम पर लोगों की भीड़ रही। लोग एटीएम कार्ड लेकर एक से दूसरे एटीएम पर दौड़-भाग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों व ग्रामीण इलाकों में लगे एटीएम पर भी दिखा। कुड़वार, मोतिगरपुर, कादीपुर, कूरेभार समेत अन्य स्थानों पर स्थापित कई एटीएम पर कैश नहीं था। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में तकरीबन 138 एटीएम हैं। सबसे अधिक बॉब के 49 एटीएम संचालित हो रहे हैं। जिले में स्थापित 138 में से करीब 69 एटीएम कैशलेस रहे। इससे लोगों को धन निकासी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

कैश की व्यवस्था का रखेंगे ध्यान
तीन दिनों की छुट्टी को देखते हुए एटीएम में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक कैश जमा करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में लोग ग्राहक सेवा केंद्रों से भी धन निकासी कर सकते हैं। खाताधारकों की सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है।
- आरपी अरोड़ा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed