फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   685 Left TET

685 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Tue, 02 Feb 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
685 Left TET

जिले में मंगलवार को आयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा से 685 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। जिले को कुल 11,698 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें 11,013 ही परीक्षा में शामिल हुए। नौ केंद्रों पर आयोजित टीईटी परीक्षा में शहर के दो केंद्रों से परीक्षार्थी ओएमआर शीट की द्वितीय प्रति अपने साथ लेकर चले गए। इसे लेकर संबंधित केंद्रों पर अफरातफरी मची रही। परीक्षा संचालन के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हालांकि परीक्षार्थियों की भीड़ से पूरा शहर दिन भर परेशान हो गया।

विज्ञापन



शहर के छह परीक्षा केंद्रों समेत कुल नौ विद्यालयों को टीईटी परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही पुलिस एवं प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहा। पहली पाली में 7,776 परीक्षार्थियों में से 7,365 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 411 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3,922 आवंटित परीक्षार्थियों में से 3,648 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दूसरी पाली 274 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 11,698 परीक्षार्थियों में से 11,013 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


उपस्थिति प्रतिशत 94.14 रहा। टीईटी परीक्षा के लिए शहर के कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, राणा प्रताप पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, मधुसूदन इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। धम्मौर के हनुमत इंटर कॉलेज एवं भदैंया स्थित जीजीआईसी व सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में रही जाम की स्थिति

सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा छूटने के बाद पहली पाली में शहर के विभिन्न चौराहों पर घंटों जाम लगा रहा। तिकोनिया पार्क, दीवानी चौराहा, गोलाघाट तिराहा, बस स्टेशन, सब्जी मंडी, लाल डिग्गी चौराहा, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, राहुल चौराहा समेत लगभग सभी जगह वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed