फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   68.5 per cent voting in third phase

तीसरे चरण में 68.5 फीसदी मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:14 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
अमनाइकपुर काशीपुर, पाकड़पुर व परशुरामपुर में समर्थकों में टकराव हुआ। बाद में इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। दोस्तपुर के लोकनाथपुर में पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया।
विज्ञापन


अखंडनगर व कादीपुर के भी कई बूथों पर समर्थकों में झड़प व हल्की मारपीट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव का दावा किया है।
विज्ञापन


तीसरे चरण के चुनाव में अखंडनगर, कादीपुर, दोस्तपुर व करौंदीकलां ब्लॉक में प्रशासन के तमाम सुरक्षा इंतजामों के बीच करीब डेढ़ दर्जन बूथों पर प्रत्याशी, पब्लिक एवं समर्थक भिड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौंदीकलां के अमनाइकपुर बूथ पर वोटिंग को लेकर दो महिलाओं में मारपीट होने के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने लोगों को दौड़ाकर स्थिति संभाली। बौढ़ियाबालमऊ बूथ पर मतदान को लेकर पुलिस व पब्लिक में भिड़ंत हो गई।

बाद में ग्रामीणों को पुलिस ने दौड़ाया। काशीपुर में भी समर्थकों के बीच हल्की मारपीट व झड़प हुई। परशुरामपुर बूथ पर एक मतदान कर्मी की वजह से मतदान करीब 15 मिनट रुका रहा। मतदान कर्मी बाहर नाश्ता करने चला गया था।

पाकड़पुर में दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए। दोस्तपुर के लोकनाथपुर में प्रत्याशी व समर्थकों के बीच झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी।

तेंदुआमहनियां में एक महिला को फर्जी मतदान करने के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाम को उसे छोड़ दिया गया। अखंडनगर के कुछ बूथों पर प्रत्याशी व समर्थकों के बीच हल्की-मारपीट के बाद झड़पें हुईं।

सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने चुनाव में अराजकता फैलाने वाले करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ लोगों को शाम को छोड़ दिया गया।


कुछ बूथों पर कतार लगने से मतदान समाप्ति के बाद भी लोगों का मतदान कराया गया। चारों ब्लॉकों में 68.5 फीसदी वोट पड़े। डीएम एस राजलिंगम ने तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed