फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   66 people booked in case of dispute over barren land

Sultanpur News: बंजर भूमि पर विवाद के मामले में 66 लोग पाबंद

Thu, 18 Apr 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
66 people booked in case of dispute over barren land
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे में सीएचसी के पीछे पड़ी बंजर भूमि को लेकर दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुए विवाद को देखते हुए बुधवार को मौके पर एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 66 लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद करते हुए रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। साथ ही घटना पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन





कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे कुछ भूमि को लेकर मंगलवार को दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया था। फिलहाल नाजुक स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सीओ विनय गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों से 66 लोगो को पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किए जाने की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। इसमें एक पक्ष से सोहराब अहमद, नौशाद अहमद, मुनव्वर खान, अनवर, नजमा, रुखसाना, शहनाज बानो, फातिमा बानो समेत 44 व दूसरे पक्ष के बृजेश सिंह चौहान, शैलेंद्र उपाध्याय, जया चौहान, रानी चौहान, शिव यादव, सौरभ समेत 22 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed