{"_id":"9f89dc9eed8998877776cb8f26dd5c22","slug":"65-acre-land-deal-to-be-checked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 एकड़ की जमीन नीलामी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 एकड़ की जमीन नीलामी की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। अमेठी के कौहार में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नीलामी में ली गई 65.57 एकड़ जमीन अभी निष्प्रयोज्य पड़ी है। जमीन के कुछ हिस्सों पर बने भवन जर्जर होकर गिर रहे हैं। जमीन पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पाठक की आपत्ति के बाद जिला प्रशासन ने नीलामी प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
1986 में मेसर्स सम्राट बाइसकिल को यूपीएसआईडीसी की ओर से पट्टे में दी गई 65.57 एकड़ जमीन को नीलामी में लेने वाले राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने अभी भूमि का उपयोग नहीं शुरू किया है। भूमि पर नीलामी के दौरान की स्थिति बनी हुई है। भूमि के कुछ हिस्सों पर सम्राट बाइसकिल की ओर से बनवाए गए भवन जर्जर होकर गिर रहे हैं। वर्षों से उपयोग में नहीं आने से जमीन पर बड़े-बड़े झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।
विज्ञापन
नीलामी की प्रक्रिया को यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से नियम विरुद्घ बताते हुए आपत्ति करने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सवाल उठाने के बाद यह प्रकरण और गरमा गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भूमि नीलामी प्रक्रिया की जांच शुरू करा दी है। जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम गौरीगंज वंदिता श्रीवास्तव को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन