{"_id":"5f2ed74e8ebc3e4143256994","slug":"64-new-corona-patient-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5342767156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड विकास अधिकारी समेत 64 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड विकास अधिकारी समेत 64 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक बीडीओ समेत 64 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीडीओ के संक्रमित मिलने से अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपल में 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। एंटीजन टेस्ट में 48 संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दिनों संक्रमण से पंजाबी कॉलोनी के चोपड़ा गली निवासी व्यवसाई के दो पुत्र भी शामिल हैं।
जिले के एक खंड विकास अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फरीदीपुर अस्थाई जेल में निरुद्घ सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के कर्मयोगी नगर निवासी एक युवक व एक युवती भी संक्रमित पाए गए हैं। सूरत से पिछले दिनों घर लौटे पीपीकमैचा के कोथराकलां का एक युवक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ में मॉनीटर पद पर कार्यरत शहर के विवेकनगर निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भदैंया के झौव्वारा निवासी एक अधेड़, लंभुआ के धौरारा निवासी एक बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के मेजरगंज का एक अधेड़ भी संक्रमित मिला है।
जिले में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर कराए गए 1228 एंटीजन टेस्ट में 48 कोविड-19 के मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि फरीदीपुर में भर्ती 26 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।