फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   630 gram panchayats will be cleaned

Sultanpur News: 630 ग्राम पंचायतों को कराया जाएगा साफ-सुथरा

Mon, 24 Jun 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
630 gram panchayats will be cleaned
सुल्तानपुर। जिले की 630 ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा व कचरा मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायतीराज निदेशक के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही गांवों में कार्य शुरू हो जाएगा। कार्ययोजना के अंजाम तक पहुंचने से लाखों लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन



शासन ने शहर के बाद गांवों को भी कचरा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से शुरू हुए कार्य में अभी तक दो चरणों में 349 ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त करने के लिए धनराशि दी गई है। अभी इसका कार्य पूरा नहीं हुआ था कि तीसरे चरण में अवशेष बची ग्राम पंचायताें की कार्ययोजना पंचायतीराज निदेशक ने मांग ली है।
विज्ञापन


पिछले दिनों दिए गए निर्देश के बाद ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें कचरा निस्तारण के लिए कराए जाने वाले कार्यों की योजना लागतवार तैयार की जा रही है। कार्ययोजना की मंजूरी मिलने के बाद गांवों को साफ-सुथरा व कचरा मुक्त कराए जाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






खरीदी जाएगी कूड़ा गाड़ी व अन्य सामान
गांवों को कचरा मुक्त करने के लिए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत आरआरसी प्लांट लगाए जाएंगे। प्लांट तक कचरे को ले जाने के लिए कूड़ा गाड़ी के रूप में ई रिक्शा व ठेला खरीदा जाएगा। इसके अलावा अन्य सामान खरीदा जाएगा।




दो चरणों में 349 ग्राम पंचायतों में चल रहा कार्य
वित्तीय वर्ष 2022-23 से ग्रामीण क्षेत्रों के कचरा निस्तारण का कार्य शुरू कराया गया है। वर्ष 2022-23 में जिले की 45 ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से धनराशि आवंटित करके कार्य शुरू कराया गया था। दूसरे चरण में शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 304 ग्राम पंचायताें को धनराशि आवंटित करते हुए कार्य शुरू कराया गया है। अब तीसरे चरण में बची हुई सभी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना पंचायतीराज निदेशालय की ओर से मांगी गई है। कार्ययोजना भेजने के बाद इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है।





स्वीकृति मिलते ही शुरू कराया जाएगा कार्य
अपर जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर संबंधित पंचायत सचिवों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। तैयार होते ही उसे स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed