{"_id":"6658e287902b334e3e0e3254","slug":"62-out-of-70-doctors-and-staff-absent-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114057-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 70 में से 62 डॉक्टर व स्टाफ नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 70 में से 62 डॉक्टर व स्टाफ नदारद
Fri, 31 May 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर सौ बेड के अस्पताल का निरीक्षण करते एडी स्वास्थ्य अयोध्या। संवाद
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। 17 करोड़ की लागत से बना सौ शय्या अस्पताल मरीजों के काम नहीं आ रहा है। आज तक एक प्रसव यहां नहीं हुआ। यह खबर जब अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित की तो सुबह साढ़े आठ बजे ही एडी हेल्थ ने वहां छापा मार दिया। वहां तैनात 70 डॉक्टरों व स्टाफ में 62 गैरहाजिर पाए गए। यह देख एडी का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अब इसके बाद सिर्फ कार्रवाई होगी।
एडी हेल्थ डाॅ. सुशील प्रकाश चौधरी के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही सीएमओ डॉ. ओम प्रकाश चौधरी और एसीएमओ भी पहुंच गए। अधिकारी अस्पताल की बदहाली देख दंग रहे। तीन चिकित्सक, तीन फार्मासिस्ट व दो स्टाफ नर्स ही मौजूद मिलीं। इससे नाराज एडी ने सीएमओ से सभी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस डॉ. राजकमल चौरसिया से कहा कि तत्काल यहां प्रसव सेवाएं शुरू कराई जाएं और इसकी फोटो भी भेजी जाए।
एडी हेल्थ ने बताया कि अस्पताल में इतनी सारी सुविधाएं हैं, इसलिए इसे सुचारू चलाने के लिए अब हर सप्ताह इसी तरह के छापे मारे जाएंगे। प्रसव के लिए एक एएनएम की ड्यूटी लगा दी। प्रसव के लिए 102 एंबुलेंस सेवा से मरीज यहां लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आउटसोर्सिंग के 26 कर्मचारियों ने एडी से चार माह का रुका वेतन दिलाने की मांग की। एडी ने कहा कि कंपनी को भुगतान किया जा चुका है। वहां से कर्मचारी अपना भुगतान मांगें।
विज्ञापन
बाहर से कराएं मुफ्त अल्ट्रासाउंड
सौ शय्या अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर एडी ने कहा कि इसके लिए अस्पताल में ई-वाउचर उपलब्ध है जिसके जरिए मरीजों को बाहर से मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन के लिए शासन से मांग की गई है। इस दौरान उन्होंने सीएमएस को यहां सीजेरियन सेक्शन शुरू कराने के निर्देश भी दिए।