{"_id":"5c6ee51cbdec22093e7c1023","slug":"61550771484-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी
गौरीगंज। एक दिवसीय दौरे पर तीन मार्च को अमेठी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी को बड़ी सौगात देंगे। इस संबंध में सरकार व संगठन की ओर से मिले संकेतों के बाद पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
चर्चा है कि मोदी केंद्रीय विद्यालय व राजकीय महिला महाविद्यालय के साथ ही एक फ्लाईओवर, एक अंडरपास और बाईपास निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी तीन मार्च को अमेठी आ रहे हैं। एक दिवसीय दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री मुंशीगंज स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में अत्याधुनिक एके-103 असॉल्ट राइफल निर्माण की नई यूनिट का शुभारंभ करने के साथ ही अमेठी को कई बड़ी सौगातें देंगे।
पीएम के दौरे में अमेठी को कौन-कौन सी नई परियोजनाओं मिलेंगी इसके लिए प्रशासन व पार्टी स्तर पर बातचीत का सिलसिला अभी जारी है। सूत्रों की मानें तो अमेठी को मिलने वाली सौगात पर अंतिम मुहर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगाएंगी।
विज्ञापन
पार्टी के भरोसे मंद सूत्रों की मानें तो अमेठी दौरे में प्रधानमंत्री अमेठी शहर के ककवा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर की बहुप्रतीक्षित परियोजना के साथ ही लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर अमेठी स्टेशन से पूरब रेभा गांव के पास अंडरपास, अमेठी शहर के बाईपास, ताला भीटा पर प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय व जगदीशपुर में राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।
इन सभी परियोजनाओं की लागत तीन सौ करोड़ के ऊपर बताई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा नेता भी अभी इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं।
नहीं तय हो सका कार्यक्रम स्थल
पहले प्रधानमंत्री का अमेठी आने का कार्यक्रम 27 फरवरी को तय था। अब यह दौरा तीन मार्च को होना है। पार्टी स्तर पर पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। पीएम की जनसभा के लिए भी कई स्थल देखे गये हैं। हालांकि अभी जनसभा के लिए स्थल के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।