फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हुसैनिया बख्शी खां अमहट में मजलिस का दौर जारी

हुसैनिया बख्शी खां अमहट में मजलिस का दौर जारी

Tue, 10 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हुसैनिया बख्शी खां अमहट में मजलिस का दौर जारी
मजलिस सुनने उमड़ते अकीदतमंद
विज्ञापन

- हुसैनिया बख्शी खां अमहट में 11 तक होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर से सटे अमहट स्थित हुसैनिया बख्शी खां में छह अक्तूबर से मजलिस का दौर जारी है। दूरदराज से आए मौलानाओं से मजलिस सुनने के लिए शिया समुदाय की भीड़ उमड़ रही है।
सिब्ते हसन उर्फ जोखन गोराबारिक की ओर से छह से 11 अक्तूबर तक मजलिस हुसैनिया बख्शी खां में चल रही है। मजलिस का समय प्रतिदिन सुबह नौ से रात 11 बजे तक प्रस्तावित है। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने बताया कि, मजलिस को मौलाना कामरान हैदर देहली, मौलाना मेकदाद आब्दी कर्नाटक, मौलाना समर हैदर लखनऊ, मौलाना मुशीर अब्बास, मौलाना अली अब्बास आजमी मुंबई, मौलाना अली असगर हैदरी जलालपुर, मौलाना मो. अस्करी खां खिताब कर रहे हैं। ये मजलिस करबला के शहीदों की याद में आयोजित की जा रही है। संचालन साहिल आजमी व नौहा शोएब नौगवां सदात पढ़ते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
शिया समुदाय ने जताया आभार
दुर्गापूजा महोत्सव व मुहर्रम शांतिपूर्ण निपटने पर शिया समुदाय ने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया है। शिया समुदाय कमेटी के पदाधिकारी हैदर अब्बास खां, मो. सकलैन हसन, अब्दुल कासिम, कौसर जैदी, एमएच खान गौरी ने मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed