{"_id":"597cd4e14f1c1b991d8b4696","slug":"61501353185-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल कानून-व्यवस्था पर भड़के आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल कानून-व्यवस्था पर भड़के आप कार्यकर्ता
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था से नाराज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकताओं ने शहर स्थित कार्यालय में बैठक कर प्रदर्शन की रणनीति तैयार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रदेश में व्याप्त अराजकता, भय व भ्रष्टाचार से नाराज व परेशान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर सरकार की नीतियों की पोल खोलने के लिए गांव स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति तैयार की।
बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज मोतीलाल यादव को दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, फीस की सीमा तय करने, प्रदेश में बदहाल कानून-व्यवस्था में सुधार, किसानों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने सहित 12 मांगें की हैं।
कार्यकताओं ने सभी मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन के साथ ही आर-पार की लड़ाई का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर जिला संयोजक शिवप्रसाद कश्यप, आवेश हनफी, राजेश प्रभात, पवन कुमार, सीतापति व विनीता मौर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।