Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   61 appointment letters distribute

61 नलकूप चालकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Wed, 09 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
61 appointment letters distribute
सुल्तानपुर। मिशन रोजगार के तहत 3209 नलकूप चालकों की नई भर्ती में स्थान पाए जिले के 61 नलकूप चालकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ करने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नई भर्ती के युवक-युवतियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

नई भर्ती के नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए शासन के निर्देश पर बुधवार को विकास भवन के एनआईसी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व सदर विधायक सीताराम वर्मा ने नई भर्ती के नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि रंणजीत कुमार ने भी नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए विधायक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने नलकूप चालकों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। नियुक्ति पत्र पाने के बाद नई भर्ती के नलकूप चालकों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर शारदा सहायक खंड 16 के अधिशाषी अभियंता पंकज गौतम, नलकूप खंड के अधिशाषी अभियंता जगदीश प्रसाद, डीईएसटीओ पन्नालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed