{"_id":"67c9edbb21086a55fa059b14","slug":"60-patients-got-tested-at-ct-scan-center-got-relief-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128338-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीटी स्कैन सेंटर पर 60 मरीजों ने कराई जांच, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीटी स्कैन सेंटर पर 60 मरीजों ने कराई जांच, मिली राहत
Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। स्थानीय ट्राॅमा सेंटर में सीटी स्कैन सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में बृृहस्पतिवार को 60 मरीजों की जांच की गई। जांच शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
करीब साढ़े तीन महीने से सीटी स्कैन सेेंटर बंद चल रहा था। लोगाें को बाहर से जांच कराने में काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। निजी सेंटरों पर लोगों को जांच कराने के लिए 2500 से 5000 रुपये देने पड़ रहे थे। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए सीएमएस ने सीटी स्कैन के पार्ट्स की व्यवस्था कराने की मांग स्वास्थ्य विभाग से मांग की थी। इस बार पहले ट्राॅयल करके चेक किया गया, सब ठीक मिलने पर सीटी स्कैन सेवा चालू की गई। बृहस्पतिवार को सेंटर में करीब 60 मरीजों की जांच की गई। सेंटर प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि अब नियमित रूप से सेंटर संचालित होगा।